Type Here to Get Search Results !

OFSS | OFSS Bihar 11th Admission

 बिहार बोर्ड में मैट्रिक के बाद इंटरमीडिएट में नामांकन कैसे कराएं 

Over view     

👇

 class 10th पास करने के बाद 11th में ऐडमिशन के लिए ऑनलाइन कॉलेज सिलेक्शन फॉर्म अप्लाई कर दाखिला ले सकतें है, ऑनलाइन फॉर्म OFSS के वेबसाईट पर होती हैं, ऐडमिशन के लिए एक निश्चित तिथी निर्धारीत की जाती हैं । अधिक जानकारी के लिए निचे विस्तार से बताया गया है, इसे पढ़ने के बाद नामांकन हेतु  फॉर्म अप्लाई करने के लिए कहीं जानें की जरूरत नहीं पड़ेगी , आप अपने मोबाईल से ही फॉर्म अप्लाई कर पाएंगे वो भी बीना कोई परेशानी के बस स्टेप बाई स्टेप ध्यानपूर्वक पढ़ें और जो बोला जाता है वो स्टेप बाई स्टेप फॉलो करें।

अगर आप जानना चाहते हैं कि OFSS क्या है? 🤔तो इसे अवश्य पढ़ें 

Ofss bihar education board द्वारा संचालित वेबसाईट है जिसका फूलफ़ॉर्म Online Facilitation System for Students होता है इस वेबसाईट के द्वारा सभी सरकारी एवम गैरसरकारी कॉलेजों को एक साथ जोड़कर रखती हैं अर्थात सभी कॉलेज अपनी Requried सीटों कि जानकारी OFSS पर देती है और नामांकन हेतु क्या टर्म्स एंड कंडीशन है अर्थात कितना अंक तक के स्टुडेंट को अपनी कॉलेज में दाखिला दे सकतीं हैं , कितना सीट है सारी जानकारी OFSS को देती हैं, और उसी रिकॉर्ड के अनुसार कॉलेज में दाखिला के लिए प्रोवाइड कराती हैं।

बिहार बोर्ड वर्ग 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया

इंटरमीडिएट में नामांकन से पहले कॉलेज चयन की प्रक्रिया होती हैं । यह प्रोसेस दो स्टेप में पूरी होती हैं।

स्टेप:— 1
सबसे पहले निर्धारीत समय में Ofss पर फॉर्म अप्लाई कर कॉलेज चयन करें ,जिसमें आप नामांकन कराना चाहते हैं उस कॉलेज को पहले चुनें , ज़रूरी नहीं है कि आप जिस कॉलेज में चाहेंगे वो मिल हीं जायेगा क्योंकि सभी कॉलेजों की नामांकन के लिए एक लीमिट सीट और मार्क्स होती हैं, जैसा कि मान लें कि आपका मार्क्स 80% या इससे ज्यादा हैं तो किसी भी कॉलेज में नामांकन आसानी से हो जाएगा। अगर कम मार्क्स है और पहले मैरिट सूची में नामांकन हो जाय इसके लिए कम से कम 10 कॉलेज का चयन कर सकते हैं।

स्टेप —2
OFSS द्वारा एक मैरिट लिस्ट जारी किया जाएगा उस लिस्ट में कॉलेज का नाम दिया रहेगा जिसमें नामांकन कराना है, यह मैरिट लिस्ट तीन या चार बार निकाली जाती है।

✳️फॉर्म अप्लाई करने में क्या क्या दस्तावेज (Document) लगती हैं 

👉 फॉर्म भरते समय एक पासपोर्ट साइज फोटो और mobile number मोबाईल नम्बर वहीं देना जो आपके पास है क्योंकि उस नम्बर पर एक OTP भी जायेगा, और एक ईमेल आईडी की जरूरत पड़ेगी Document के रूप में केवल फोटो हीं चाहिए , और मैट्रिक का रोल नंबर, रोल कोड date of birth तथा क्लास 9वीं में किस वर्ष नामांकन कराएं हैं ये चार चीजें याद या पता होनी चाहिए।
फॉर्म अप्लाई करने के लिए लगने वाले महत्वपूर्ण Document
i) फोटो
ii) mobile number
iii) roll number (मैट्रिक का)
iv) roll code
V) Date of birth
vi) Gmail ID
Vii) 9 वीं में किस वर्ष नामांकन कराएं हैं

फॉर्म अप्लाई कैसे करना है ये आपको निचे स्टेप बाई स्टेप बताई गई है 

स्टेप –1
सबसे पहले ofss के वेबसाईट पर जाना है, इसका लिंक नीचे दिया हुआ है उसपर क्लिक करें

स्टेप –2
Ofss की साइट खुलने पर आपको पहला कॉलम भरा हुआ मिलेगा अगर आप बिहार बोर्ड से 10th पास किए हैं तो उसे वैसे ही छोड़ दें, उसके बगल वाले कॉलम में आपसे पूछा जायेगा कि "आपने किस साल परीक्षा उत्तीर्ण की है"  तो इसमें आपको जिस वर्ष पास किए हैं वो भर देना है, 


अगला कॉलम में आपसे "Exam type" पूछा जायेगा इसमें अगर वार्षिक परीक्षा दिए हैं तो जिसमें कुछ छेड़ छाड़ नहीं करना  है । और अगर compartmental का एक्जाम दीए है तो उसमें टिक आउट कर दें
उसके बाद date of birth फील कर दीजिए , और इसके बाद रोल नम्बर और रोल कोड भरने के बाद फोटो अपलोड कर देना है। बाकी का कॉलम अपने से फील हो जाएगा । ऊपर में जो भी बताया गया है वो कॉलम इस 👇 प्रकार रहेगा 

 इसके बाद
 6 option का b कॉलम विद्यालय का पता भरना है 
उसके बाद c  option में जिस जिला मे आपका विद्यालय हैं उसका जिला का नाम डालना है 
और d option में जिस वर्ष उस कॉलेज में नामांकन कराएं थे वो वर्ष डालना है
7 में Gender सेलेक्ट करें और मातृ भाषा हिन्दी है तो वैसे ही छोड़ दीजिए अगर कोई और भाषा है तो वो सेलेक्ट करें बाकी का कॉलम ऑप्शनल है उसे छोड़ सकते हैं।
8. इसमें आपको अपना पता के साथ मोबाईल नम्बर और जीमेल आईडी डालना है।
9. इसमें आपको किसी प्रकार कि छेड़ छाड़ नहीं करना हैं जो फिल किया हुआ है वैसे ही छोड़ दीजिए।
10. इसमें आप जो भी कॉलेज में नामांकन कराना चाहते हैं वो पहले चुनें,उसके बाद सीरियल नंबर से कम से कम 10 कॉलेज चुनें और साथ में कौन सा सब्जेक्ट लेना चाहते हैं वो भी चुनना है सभी कॉलेज के लिए। अब उसके बाद उसमें ऑप्शन होगा कि क्या आप और विकल्प भरना चाहते हैं ? हां या नहीं का ऑप्शन होगा तो नहीं का ऑप्शन चुनें और नीचे दो टिकआउट करना है उसमें टिकाउट कर पेमेंट के लिए क्लिक करें 👈 इसपर क्लिक करने पर एक OTP मांगा जाएगा ये OTP आप मोबाइल नंबर दिए थे उसपर जाएगा।OTP SUMBIT करने के बाद पेमेंट के लिए ऑप्शन open होगा 

इसमें भुगतान का विकल्प चुनें भुगतान का  दो विकल्प होगा उसमें वसुधा केंद्र होगा वो ऑप्शन नहीं चुनना है अगर वसुधा केंद्र आईडी होगा तो चुन सकते नहीं तो सेकंड ऑप्शन चुनें सेकंड विकल्प सेलेक्ट करने पर  पेमेंट मेथड खुलेगा आप जीस मेथड से पे करना चाहते वो सेलेक्ट करें और पेमेंट करने के बाद प्रिंट कर हार्ड कॉपी रख लें या PDF format में सेव कर लें।

( हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन करे और पाए एडमिशन से सम्बंधित सभी अपडेट )


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.